सिमौनी गांव के मौनी बाबा धाम में खादी ग्रामोद्योग व राष्ट्रीय पटसन बोर्ड सहित सभी दुकाने लगी,मेले की तैयारी हुई पूर्ण।
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव का है। जहां मौनी बाबा धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय विशाल भंडारा व मेले का आयोजन 15, 16, 17 दिसंबर को होता है। जिसको लेकर 14 दिसंबर दिन रविवार को भंडारा और मेले की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिसमें खादी ग्राम उद्योग एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार पटसन बोर्ड की जूट की दुकान लगाई गई हैं, इनके अलावा पूरे मेले परिसर में दुकान सजकर तैयार हो गई हैं। और कल 15 दिसंबर से निरंतर 17 दिसंबर तक मेला चलेगा, जिसमें सभी प्रकार की दुकान लगा दी गई है, जिसमें मिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बांदा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा आज रविवार को 4:00 बजे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकर चर्चा की गई, और सभी पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी निर्वाहन करने के निर्देश भी दिए हैं। वही खादी ग्रामोद्योग की दुकानों का नायब तहसीलदार मनोहर सिंह राजोले प्रसाद के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट