सहारनपुर में बढ़ी ठंड की मार: न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब, बेघर लोगों के लिए रैन बसेरे बने सहारा.
सहारनपुर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिरकर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस बार अब तक बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है, जो लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि रात में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, लेकिन इसके बावजूद कई गरीब और बेसहारा लोग सड़क किनारे रात बिताने को मजबूर हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़