मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव की मौनी बाबा धाम का है। जहां हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15, 16, 17 दिसंबर को विशाल भंडारा व मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आज 17 दिसंबर दिन बुधवार को भंडारा व मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का लाखों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसमें पूरा मौनी बाबा धाम जय श्री राम और स्वामी अवधूत जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से निरंतर श्रद्धालुओं का जन सैलाब लाखों की संख्या में पहुंच रहा है। जिसमें आज भंडारा व मेले के अंतिम दिन लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें हजारों की संख्या में साधु संत भी पहुंचे जहां साधु संतों को भक्तों के द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया, वहीं साधु संतों का कम्बल वितरण कर सम्मान किया गया है, वहीं जो लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौनी बाबा धाम पर पहुंचे जिसमें भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद मेले में लगी प्रदर्शनी और दुकानों में पहुंचकर जमकर खरीदारी भी किया है। वहीं बांदा जिलाधिकारी जे रिभा भंडारे पर पहुंचकर स्वामी अवधूत जी महाराज व मौनी बाबा की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। और प्रसाद ग्रहण किया, वही भंडारे पर पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, बच्चा सिंह राजा बाबू परमार पी सी पटेल, मनीष पटेल सहित अन्य समाजसेवियों के द्वारा भंडारे में श्रमदान भी किया है। वहीं इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह एवं अतर्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी संख्या में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट