दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ थाने के समीप देहरादून से सहारनपुर जा रहे हैं वैगन-आर कार में सवार दो राहगीर बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कोहरे के कारण किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए सड़क के बीचों बीच रखे हुए क्रैश बैरियर से टकरा गए, इस दौरान कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार दोनों राहगीर बाल-बाल बच गए। मध्य रात्रि के बाद सड़क पर जबरदस्त कोहरा है ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित चलना बहुत मुश्किल हो रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़