जनपद गोंडा:- बुधवार को अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी के 99 वें बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार गोंडा परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं स्मारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा विधि विधान से हवन एवं पूजन कर अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी की प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया गया ।तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत उन्हें सलामी दी गई ।तथा राष्ट्रगान की धुन के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा उन्हें बलिदान को याद किया गया। इसके पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वधर्म समभाव की भावना के अनुरूप विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओं द्वारा शांति पाठ कर देश की एकता एवं शांति की कामना की गई। इस अवसर पर अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के जीवन का संघर्ष एवं जीवन राष्ट्र प्रति उनके अतुलनीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अमर शहीद लाहिड़ी जी का जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पण साहस एवं त्याग का प्रतीक है।
इंडियन टीवी न्यूज़ दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल, जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश।