मनोकामना होटल पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार के आरोप में 9 युवक-युवतियां हिरासत में
कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर स्थित देवरिया रोड पर बने मनोकामना होटल में पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल से चार युवतियां और पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
पुलिस के अनुसार होटल में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह छापा मारा गया। सभी पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और होटल संचालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। Rajesh Maurya Kushinagar