पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण बाजार में आने वाले वाहन राजकीय बालिका स्कूल के सामने अपने वाहन खड़े कर जाते हैं बालिका स्कूल के ठीक सामने चोमू का सरकारी अस्पताल भी है जिसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहुत तकलीफ होती है साथ ही सुबह 10:00 बजे का स्कूल टाइम है और साईं काल 4:00 बजे स्कूल की छुट्टी होती है स्कूल से निकलने वाली छात्राओं को भी कई बार इंतजार करके निकलना पड़ता है चोमू प्रशासन लोगों की कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहा है उसके ऊपर पतासी एवं अन्य फास्ट फूड वालों के ठेले पर भी कई फालतू के आवारा किस्म के लड़के बैठे रहते हैं जो कई बार लड़कियों पर अभद्र कमेंट करते हैं इसकी शिकायत भी कई बार प्रशासन से की गई परंतु हर बार प्रशासन ने इसे नजरअंदाज किया है वार्ड नंबर 26 मे और वार्ड 29मे यह हिस्सा आता है जिस से कांग्रेस से कुसुम भातरा व ओम प्रकाशयादव वार्ड पार्षद के रूप में नगर पालिका में ह उन्होंने भी कई बार प्रशासन से इस बात की शिकायत की परंतु प्रशासन उनकी शिकायतों को भी नजरअंदाज कर रहा है सामने ही मेडिकल स्टोर स्थित है वाहनों कीपार्किंग की वजह से कई बार दुकानदारों को भी दो दो हाथ लड़ाई झगड़े की नौबत आ जाती है यहीं पर एक सरकार द्वारा सुलभ शौचालय भी बना हुआ है इस अवैध पार्किंग की वजह से कई बार सुलभ शौचालय का रास्ता भी रुक जाता है