श्री राजपुत सेवा समिति रानी का षष्ठम प्रतिभा सम्मान समारोह आशापुरा माताजी पाटस्थान मंदिर नाड़ोल के प्रांगण में आयोजित हुआ। उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज। समारोह मे कृष्णभक्त दाता महेंद्रानंदगिरी महाराज गादीपति कृष्णधाम गुडा मांगलियान ने कहा की युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने ओर आने वाले समय की माँग के अनुसार हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने का प्रण लेकर गीता में बताए कर्मशील सिद्धांत की पालना करने की बात कही उन्होने कहा किआने वाले समय में बालिकाओ को परिवार के साथ समाज की ज़िम्मेदारी का भी निर्वहन करना है समय की माँग के अनुसार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का जज़्बा कायम रहे पुष्पेन्द्रसिहं चौहान गुडा माता जी कहा कि राजपूत जाति एक महान जाति हैं हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए हैं हमें उस अतीत के गौरव को बनाये रखने की जरूरत है अपने पूर्वजों के दिए संस्कारों का वरण करे बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिहं महेचा ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व महिलाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का कहा पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिहं राणावत कहा कि वर्तमान समय शिक्षा का है इस और ध्यान देवे उदयपुर के लोकल ऑडिट संयुक्त सचिव दलपतसिहं राठौड अपने पूर्वजों ने समाज रक्षा के लिए सर कटाये ओर अब लोकतंत्र में सर गिनाने का है संगठित रहे ।श्री राजपुत सेवा समिति रानी के अध्यक्ष छैलसिहं कुम्पावत डुठारिया ने सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के नये आयाम स्थापित करने हेतु समाज के युवाओ को प्रेरित किया आदी ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जोधपुर के सीबीईओ रजनी शेखावत,रानी सीबीईओं सुमेरसिहं सोनीगरा, भामाशाह लक्ष्मणसिहं कुम्पावत गुडा रूपसिहं, गोविन्दसिहं जोधा इन्दवाडा आदी ने शिरकत की कार्यक्रम में अतिर्थियों व भामाशाहो का साफा व माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत कियाइस अवसर पर रानी तहसील से सरकारी सेवा में नव चयनित,खेल, और,उच्च शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 61 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।समारोह में समिति के राजेन्द्रसिहं जवाली,जोरसिहं चौहान नाडोल,भीमसिहं गुडा पृथ्वीराज,लक्ष्मणसिहं, गिरवर,सुरेन्द्रसिहं शक्तावत, विक्रम सिंह राठौड़, नरेन्द्रसिहं,राजपालसिहं, शैतानसिहं कुम्पावत,नरपतसिहं कुम्पावत सहीत समाज के प्रबुधजन उपस्थिति थे अतः जोरसिहं चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया