जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव कुसवा के उप-ग्राम नगला दर्शन में गुरुवार को खेत में नए ट्यूबवेल के लिए विद्युत लाइन खिंचवाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया
जानकारी के अनुसार सोनू यादव पुत्र जनक सिंह अपने खेत में लाइनमैन अनुज के साथ बिजली लाइन का कार्य करा रहे थे।
इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया करंट की चपेट में आने से भीकम पाल उर्फ भारत पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 60 वर्ष निवासी नगला दर्शन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वहीं अनुज लाइनमैन कन्हई पुत्र सत्यवीर, निवासी नगला भगतुआ, थाना जलेसर और भूरी सिंह पुत्र वंशीलाल, निवासी नगला दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय एटा भेज दिया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया
रिपोर्ट – विजय कुमार इंडियन TV news etah