भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर चेतना साहित्यिक काव्य मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन।
मामला क्षेत्र बबेरू अंतर्गत विकासखंड कमासिन के ब्लॉक सभागार का है जहां पर आज 3:00 से अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर क्षेत्रीय कवियों के द्वारा बहाई गई काब्य की रसधारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय पटेल व ऊधौ सिंह परिहार के द्वारा मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की की शुरुआत जिसमें काव्य मंच में पधारे कवि दीनदयाल सोनी प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय साहित्यिक परिषद, कवि प्रदीप कुमार मिश्र,कवि नरेंद्र निषाद योगेंद्र कुमार विश्वकर्मा सचिव, अखिलेश सिंह, नीरज सिंह, शिक्षक रामबाबू, शायर सौरभ सागर, डालचंद अकेला , वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि उमानंद सिंह के द्वारा सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की तालियां बटोरी कार्यक्रम के दौरान मानसिंह, राजा सिंह, संतोष द्विवेदी सुनील पांडे, रावेंद्र सिंह, राजा मिश्रा, अंकित सिंह रामानुज भौंरहा, सुनीता देवी, विद्या देवी, सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट