चाँदपुर में युवक को पीटने का वीडियो:सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित ने 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर के चांदपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं हालांकि INDIAN TV NEWS इस वीडियो कीपुष्टि नहीं करता है
वीडियो 28 दिसंबर रविवार सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा घटना बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र दतियाना रोड की है। मामले में अमित वर्मा निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अमित वर्मा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वह दत्तियाना अड्डे पर शराब की दुकान के पास केंन्टीन चलाता है।
दिनांक 28/12/25 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से वह व उसका भाई रोहित वर्मा केन्टीन पर जा रहे थे तो वह व उसका भाई रोहित 10.10 बजे सरगम सिनेमा के पास पहुंचे तभी रोहित पुत्र महिपाल,आकाश पुत्र बुद्ध,अभय पुत्र मनोज सैनी,निर्भय सैनी पुत्र मनोज निवासीगण मोहल्ला शांतिकुंज व अमन पुत्र सन्नू महाराज मोहल्ला चिम्मन निवासी आदि इन लोगों ने उसे व उसके भाई को रोककर मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी गाली देने को मना किया तो इन सभी दबंग लोगों ने उसे व उसके भाई के साथ लाठी डंडे से मार-पीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।उसने व उसके भाई ने इन लोगों से काफी बचना चाहा परंतु यह लोग बुरी तरह मार-पीट करते मार-पीट के दौरान आकाश ने जान से मारने की नीयत से उसके सर पर लोहे की राड से प्रहार कर दिया। जिससे उसके सर मैं काफी गंभीर खुली चोट आई है तथा रोहित व अभय ने उसके भाई रोहित के ऊपर डंडों से हमला किया।जिसके वजह से रोहित के सर मैं भी खुली व गंभीर चोटें आई हैं।मार-पीट के समय उसके व भाई का एक मोबाइल फोन व 7700/रुपए भी घटनास्थल पर गिर गए थे, जिनको इन्ही लोगों ने उठा लिया है और मोबाइल फोन व पैसों को अपने साथ ले गए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने उसकी तहरीर पर एफआईआर संख्या 747/25 में 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।हालांकि कि पूरे मामले की वजह अभी निकलकर सामने नहीं आई है।