पोरसा थाने में हंगामा: पुलिस पर गुस्साए लोग, टीआई ने मांगी माफी
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा देर रात बरगद चौराहा पर कुछ युवकों को मारपीट के आरोप में थाने ले जाने से शहर में हड़कंप मच गया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने थाने घेरकर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि “पुलिस अब गुंडागर्दी बंद करे, रोज निर्दोषों को परेशान किया जा रहा है।”

घंटों चले हंगामे के बाद पोरसा टीआई ने लोगों से माफी मांगकर मामला शांत कराया। बावजूद इसके, कुछ लोग पुलिस के साथ अभद्रता करने से नहीं चूके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
स्थानीय युवाओं और परिवारजनों का गुस्सा साफ था—“यह हमारा घर, हमारा समाज, और पुलिस ऐसी हरकतें न करे।” पोरसा थाने की यह घटना अब चर्चा का विषय बन चुकी है।
About the Author
Post Views: 11