खुनी का गुडा मे दो दिवसीय मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
मीणा समाज महन्त भक्तिदास महाराज का ढोल – नगाड़ों से किया स्वागत ,
ढोला के निकटवर्ती खूनी का गुडा गांव में नाराराम मीणा के बेरे पर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर प्रागण मे दो दिवसीय मेला मे एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या आयोजित कि गई ।
जिसमें मीणा समाज महन्त श्री 1008 भगतीदास महाराज जाणुदा बगेची के सानिध्य में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ ।इस दौरान ग्रामीणो ने महत्त भक्तीदास महाराज का ढोल – नगाडो के साथ माला शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।मेला कार्यक्रम में बाबा रामदेव के भक्तो की ओर से कई व्यवस्थाओ की जिसमे मन्दिर सजावट , बिजली रोशनी , पीने के पानी , और श्रद्धालुओ के लिए भामाशाह ओ द्वारा महाप्रसादी आयोजित कि गई ।
समाजसेवी चौथाराम मीणा ने हमारे संवाददाता पाबू सिंह कुम्पावत को बताया कि
मेले में 11 परगना के मीणा समाज के अलावा गाव व आसपास के गांवो के लोगो ने बाबा रामदेव के दर्शन किए गए,
श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की गई ,
कार्यक्रम के दौरान सुबह धर्म सभा में उपस्थित लोगों को पूर्व उपसरपंच प्रभुराम कानेलाव, दलाराम चाणोद,चुनीलाल काडेसा, चौथाराम मीणा, पोकर लाल, टीकमराम देसूरी ने सबोधित करते हुए कहाकि सभी लोग नशा नही करने व और अपने माता पिता की सेवा से बडी कोई सेवा नही है , और हमेशा अपने माता पिता का आदर करे , वही समाज में शिक्षा के क्षेत्र मे बालकु – बालिकाओं पर विशेष ध्यान देना होगा , साथ ही आज की नई युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए उन्हे अच्छी शिक्षा देना अनिवार्य है । कार्यक्रम मे काग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिह राजपुरोहित ने मीणा समाज को पार्टी में पद व चुनाव के समय टिकट देने का वादा किया गया । और रामदेव मन्दिर निर्माण कार्य में सहयोग देने की घोषणा की गई ।
भजन संध्या में कलाकार हजारीमल कीरवा एन्ड पार्टी ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तृति देकर भक्ति रस में श्रद्धालु को नाचने पर मजबूर कर दिया । मेले की सुबह गांव मे वरघोडा निकाला गया, डी जे की धुन पर युवा – युवतिया जमकर नृत्यु किया और महिलाओं ने मंगल गीत गाए ।
अतिथियो व भामाशाहओ का मेला कमेटी की ओर से स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर खूनी का गुडा बाबा रामदेव भक्त नाराराम मीणा , पुजारी दिनेश मीणा , जोगाराम मीणा, पोकरलाल, भैराराम मीणा, प्रभुराम मीणा, भोमाराम मीणा, चौथाराम मीणा, टीकमराम, मीणा, चुनीलाल मीणा, धनाराम मीणा, शेषाराम मीणा, वंशीलाल मीणा,सहित कई लोग उपस्थित थे ।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।