नहटौर नूरपुर मार्ग पर बुधवार देर रात करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया, जिसमें पिकअप वाहन के मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहन देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।मृतक की पहचान सिकेडा निवासी अशोक पुत्र नितिन कुमार( 32 वर्ष) वही दूसरे मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र ऋतिक उर्फ गोलू (22 वर्ष) के रूप मे हुई नितिन दूध की गाड़ी चलाता था।
पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
INDIAN TV NEWS के लिए मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट