सहारनपुर चिलकाना क्षेत्र में नकुड विधानसभा मुकेश चौधरी के नेतृत्व में विकास को मिली नई रफ्तार चिलकाना क्षेत्रीय विकास को गति देने वाली एक अहम परियोजना का नकुड विधानसभा के विधायक मुकेश चौधरी द्वारा सड़क का शुभारंभ किया गया सहारनपुर चिलकाना रोड सायफन की पुलिया से कलसिया मार्ग के ग्राम डिंडोली खेड़ा उर्फ खेड़ा मेवात वाया कलसिया मार्ग का उद्घाटन नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने फीता काटकर किया है लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क की लंबाई 17.7 किलोमीटर तथा चौड़ाई 5.5 मीटर है इस मार्ग के शुरू होने से कलसिया मार्ग के गांव बुड्ढाखेड़ा व परागपुर व संगमोर व गुम्टी व खेड़ा मेवात आदि से बेहट और मा शाकुंम्भरी मंदिर जाने वाले लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी अब किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय व आसपास के कस्बों तक पहुंचने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह है उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किए बिना गांवों की तरक्की संभव नहीं है उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़