दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार सड़क किनारे झारखंड के डंडई थाना मेराल क्षेत्र से आकर पशुओं के लिए रस्सी-पघा बेचकर गुजारा करने वाले 80 वर्षीय वृद्ध भुनेश्वर चौधरी महीनों से धोती-कुर्ते में ही ठंड सहते आ रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुद्धी थाने के डायल 112 में तैनात कांस्टेबल किशन कुमार सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे। वृद्ध की दयनीय हालत देखते ही उन्होंने तुरंत बाजार से एक कंबल खरीदकर उन्हें ओढ़ाया। कांस्टेबल ने वृद्ध को प्रणाम किया, उनके दुख-सुख का हाल जाना तथा भविष्य में मदद का आश्वासन दिया।
इस पर खुश हुए भुनेश्वर चौधरी ने कांस्टेबल को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह नजारा देख आसपास के लोग स्तब्ध रह गए तथा पुलिस के इस नेक कार्य की जमकर सराहना की।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)