सहारनपुर
स्वर्गीय लाला भगवान दास के प्रपौत्र सहारनपुर के बेटे डॉक्टर वासु अग्रवाल का चयन मेंदांता हास्पिटल गुड़गांव में हुआ। सहारनपुर सहारनपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी अनुज अग्रवाल के बेटे डॉक्टर वासु का चयन विश्व प्रसिद्ध मेंदांता हॉस्पिटल में डॉक्टर रणदीप गुलेरिया जो कि एम्स, दिल्ली के डायरेक्टर रहे हैं। उनके अंडर मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुड़गांव में हो गया है डॉक्टर वासु ने मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव ज्वाइन कर लिया है।डॉक्टर वासु नगर सहारनपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंधित है।
डॉक्टर वासु स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाल भगवान दास पूर्व चेयरमैन नगर पालिका, सहारनपुर के वंशज है। समाजसेवी अरुण अग्रवाल के पौत्र एवं अनुज अग्रवाल अध्यक्ष, सहारनपुर किराना एवं ड्राई फ्रूट व्यापार संघ, मोरगंज के सुपुत्र है।
वासु ने आरंभिक शिक्षा वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून से प्राप्त करने के पश्चात DPS RK पुरम, नई दिल्ली से 12 वी पास करी। उसके बाद वासु का चयन मेडिकल शिक्षा के लिए हो गया। MBBS पूर्ण करने के बाद MD in PULMONARY रेस्पिरेटरी लंग्स और चेस्ट प्रतिष्ठित DY पाटील मेडिकल कॉलेज, पुणे, महाराष्ट्र, से उत्तीर्ण करी। आपके कई पेपर्स इंटरनेशनल जर्नल में भी पब्लिश हो चुके है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़