रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा 51व 51 किलो के दो केक काटे जाएंगे तथा 2100 कन्याओं का पूजन कर भंडारा भोजन कराया जाएगा,, शहर भ्रमण पर भव्य कलश यात्रा के साथ माता रानी नगर भ्रमण पर निकलेगी 1008 दीपकों से महा आरती की जाएगी,,
पोरसा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज राजेश्वरी किला मैया की स्थापना की 15वीं वर्षगांठ 20 जनवरी को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी माता रानी के समक्ष श्याम को 51 इक्यावन 51 किलो के दो केक तलवार से काटे जाएंगे तथा 1008 दीपकों से महा आरती की जाएगी भव्य कलश यात्रा के साथ राजराजेश्वरी केला मैया की शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली जाएगी जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेगी तथा मंदिर परिसर में 2100 कन्याओं का पूजन कर भोज कराया जाएगा
बीस जनवरी को श्री नागाजी मंदिर परिसर में स्थित राजराजेश्वरी केला मैया की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष में सुबह सर्वप्रथम विशाल हवन पंडित रामदास श्रौत्रिय महाराज के द्वारा कराया जाएगा जिसमें आगरा दिल्ली ग्वालियर जयपुर भोपाल शिकोहाबाद शमशाबाद फिरोजाबाद मुरैना अंबा मेहगांव भिंड आदि शहरों के भक्त मन्नत की अर्जी लगाते हुए हवन करेंगे इसके बाद 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया जाएगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें कई अतिथि बाहर से पधारेंगे जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश आम जनता को देंगे उक्त कार्यक्रम की देखभाल महामंडलेश्वर महंत राम लखन दास महाराज के सानिध्य में केला देवी भक्त मंडल तथा केला देवी महिला भक्त मंडल के द्वारा देखी जाएगी विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है शाम को भव्य समारोह के तहत केक काटा जाएगा तथा देर शाम को 1008 दीपकों से महा आरती की जाएगी!