दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय योग गुरु रामरतन प्रसाद मुनि जी (75) का रविवार शाम निधन हो गया। कस्बा वार्ड-1, नरसिंह बाबा मंदिर के निकट निवासी मुनि जी पिछले छह माह से बीमार थे। आज सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने घर लौटने की सलाह दी।
शाम साढ़े तीन बजे घर पहुंचे मुनि जी की चार बजे सांसें थम गईं।बड़े पुत्र चन्दन व छोटे पुत्र कुंदन ने संयुक्त रूप से बताया कि परिजन स्तब्ध हैं। दो पुत्र व दो पुत्रियों (सभी विवाहित) समेत परिवार में कोहराम मच गया है। लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कनहर नदी संगम तट पर होगा। योग मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध मुनि जी के निधन से दुद्धी कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)