सहारनपुर
ट्यूशन पढ़कर लौट रहें बाइक सवार दो युवकों को बस ने मारी जोरदार टक्कर-दोनों युवकों की हुई दर्दनाक मौत.
पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा-परिजनों में मचा कोहराम.
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर:- थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के गाँव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन पुत्र अनील कुमार उम्र 16 वर्ष व उसका दूसरा साथी दीपक कुमार पुत्र मांगेराम उम्र 19 वर्ष रविवार की शाम को बेहट से ट्यूशन पढ़कर अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहें थे! जैसे ही दोनों बाइक सवार युवक क्षेत्र के गाँव जाटोवाला के पास पंहुचे तो पीछे से सहारनपुर की ओर से तेजगति के साथ आ रही एक प्राइवेट बस ने दोनों युवकों की चलती बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहें आर्यन की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके घायल दूसरे साथी दीपक कुमार ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है! हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पंहुची पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! वहीं दोनों युवकों की दर्दनाक मौत होने की खबर लगते ही परिजनों सहित गाँव में कोहराम मच गया है! जबकि दोनों मृतक युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़