पलेरा में गरमाया गोचर भूमि विवाद: भीम आर्मी, ओबीसी महासभा और सपा ने प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा । नगर के गोचर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर मंगलवार को भारी गहमागहमी रही। एक ओर जहाँ बजरंग दल ने गोचर भूमि को मुक्त कराने के लिए मोर्चा खोला, वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी, ओबीसी महासभा और समाजवादी पार्टी ने गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और ज्ञापन पलेरा तहसीलदार को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम दिया जिसमें उल्लेख किया गया है कि किसी भी गरीब पर अत्याचार नहीं किया जाए और प्रशासन लोगों के साथ दोहरा रवैया न अपनाएं और अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ गरीबों को परेशान नहीं किया जाए जो ग्रामीण क्षेत्र में 100-100 बीघा जमीन पर कब्जा किए हैं उनके भी अवैध कब्जे हटाए जाएं गरीबों को परेशान नहीं किया जाए साथ ही कहा है कि पलेरा में जो भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है वह भूमि संरक्षित की जाए
*सर्व संगठनो की चेतावनी: “गरीबों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं*”
भीम आर्मी, ओबीसी महासभा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठनों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि:
* किसी भी गरीब परिवार का आशियाना उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
* यदि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की, तो सड़क से लेकर संसद तक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
* प्रशासन को पहले विस्थापन और पुनर्वास की नीति स्पष्ट करनी चाहिए।
*बजरंग दल का सुंदरकांड और प्रदर्शन*
दूसरी ओर, गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने थाना तिराहा पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से गोचर भूमि को भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने की लिखित शिकायत की थी। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन अपने वादे के अनुसार कार्रवाई करे और सरकारी जमीन को खाली कराए।
*तनाव के बीच रुका प्रशासन का बुलडोजर*
प्रशासनिक अमला आज अतिक्रमण हटाने की तैयारी में था, लेकिन दोनों पक्षों के आमने-सामने आने और भारी विरोध प्रदर्शन के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
हम विकास या कानून के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन न्याय सबके लिए समान होना चाहिए। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के पेट पर लात मारना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे ज्ञापन में आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य हिदेश कुशवाहा ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष उत्तम नापित चतुर्भुज (सीबी) कुशवाहा शान सिंह यादव राहुल अहिरवार सौरभ प्रभाकर रूपेंद्र कुशवाहा साहित्य सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे