ब्यूरो चीफ- राकेश मित्र , जिला- कांकेर
पखांजूर – क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सड़क क्षेत्र के विकास में एक अहम भूमिका निभाती है ! पखांजूर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है ! पखांजूर से लगभग 10 से 12 किलोमीटर की दूरी मायापुर तक महाराष्ट्र की सीमा है इस सड़क से लगभग छत्तीसगढ़ के ही लगभग 10 गांव के लोगों का आना जाना पखांजूर तक होता है और महाराष्ट्र से पखांजूर और पखांजूर से महाराष्ट्र लोगों का आना जाना भी होता है इस सड़क के जर्जर होने के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं लोगों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है ! इस सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्दारा सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन भी दिया गया था ,समय समय पर कुछ मीडिया ने भी इस सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ख़बर भी लगाई ! दिसंबर माह 2024 को पखांजूर में सुशासन का एक साल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ की घोषणा की थी ! लेकिन 1 वर्ष बीत गये हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फ़िर से 16 जनवरी को पखांजूर में आगमन होने वाला है लेकिन अफ़सोस अभी तक इस मार्ग पर काम शुरू भी नहीं हुआ है ! 2 सालों से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है यहां के विधायक,सांसद,पंचायत स्तर में जन प्रतिनिधि भी भाजपा के ही हैं ! आख़िर कौन रोक रहा है इन्हें काम करने के लिए ? आख़िर कब बनेगी ये सड़क ? इस मार्ग से चलने वालों को कब मिलेगी राहत ? या सिर्फ़ आश्वासन काम शुरु होने वाला है !