✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कोदो-कुटकी के उपार्जन की अंतिम तिथि में हुई वृद्धि अब किसान 31 जनवरी तक कर सकेंगे अपनी उपज का विक्रय
कटनी – रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजनांतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी के उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब किसान 31 जनवरी तक अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर कोदो-कुटकी की खरीदी के लिये जिले के बड़वारा विकासखंड के लिये ग्राम मझगवां में उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इस उपार्जन केन्द्र का संचालन संगम वी. डी. कृषक उत्पादक संगठन द्वारा किया जा रह है। जिले के 309 किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी फसल बेचने के लिये पंजीन कराया है।
1 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी प्रोत्साहन राशि
श्रीअन्न उत्पादक जिले के कृषकों से श्रीअन्न कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (श्रीअन्न फेडरेशन) द्वारा कोदो-कुटकी का उपार्जन किया किया जा रहा है। खरीफ- 2025 में उत्पादित श्रीअन्न कुटकी 3500 रूपये प्रति क्विंटल एवं कोदो 2500 रुपये प्रति क्विंटल के मान से उपार्जन की राशि प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त कृषको को प्रोत्साहन राशि के रूप में राज्य शासन द्वारा 1000 रुपये प्रति क्विंटल के मान से संबंधित कृषकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदाय किये जायेंगे।
सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपज लेकर ही उपार्जन केंद्र पर आने की अपील की गई है।।