सहारनपुर-
वनों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित.
सहारनपुर में आगामी अग्नि सीजन (Fire Season 2026) को देखते हुए वन विभाग ने कमर कस ली है। वनों को आग से बचाने और किसी भी दुर्घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग में एक 24-घंटे सक्रिय रहने वाले ‘वन अग्नि नियंत्रण कक्ष’ (Control Room) की स्थापना की गई है। प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह ने बताया कि वनों में आग की सूचनाओं के संकलन और अनुश्रवण के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
बच्चूलाल (प्रधान सहायक): 8534878552
अनूप कुमार दुबे (आशुलिपिक): 9451014932
नियंत्रण कक्ष में एक रजिस्टर पंजिका रखी गई है, जिसमें प्राप्त हर सूचना को तत्काल दर्ज किया जाएगा ताकि उस पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। इसके अतिरिक्त, विभाग ने कुछ सख्त नियम भी लागू किए हैं। सहारनपुर के आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में बीड़ी, माचिस, लाइटर या किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूर्णतः वर्जित है। यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ वन क्षेत्र में पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वनों की सुरक्षा में सहयोग करें और कहीं भी आग दिखने पर अविलंब ऊपर दिए गए नंबरों पर सूचित करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़