खबर रामदेवरा जैसलमेर
ITN न्यूज चैनल
रिपोर्टर लक्ष्मण राम
जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज से व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार अधिकारी उदासीन
रामदेवरा।
धार्मिक नगरी रामदेवरा में पिछले लंबे समय से घरेलू जलापूर्ति व्यवस्था बदहाल स्थिति को लेकर चलाई थी खबर ।
रामदेवरा विभिन्न क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण बहुमूल्य पेयजल सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है,
लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
*ITN नेशनल चैनल का ग्रामीणों ने जताया आभार*
ग्रामीणों बेरी साल कुमावत का कहना है कि ITN न्यूज चैनल मैं हमारी समस्या को अपने चैनल पर खबर दिखाया था
चैनल पर टेलीकास्ट होने के बाद ,*विभागीय कर्मचारी ठेकेदार आए हरकत में*
पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी घरों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर पानी बहता देखकर लोगों में भारी रोष व्याप्त था
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को समस्या से अवगत कराने के बावजूद वे इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विभागीय उदासीनता के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी ताकि आमजन को राहत मिल सके और व्यर्थ बह रहे पानी को रोका जा सके।