हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी
इलाके में दहशत का पर्याय बने वैभव यादव को मेजा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वैभव पर मेजा और करछना सहित कई अन्य थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।
लगातार मिल रही थी शिकायतें
बताया जा रहा है कि वैभव यादव की दबंगई से परेशान वादी लगातार उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। पुलिस को वैभव के खिलाफ पुख्ता सबूत सौंपे गए थे, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
इन मामलों में था नामजद
वैभव यादव पर पूर्व में एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला करने और क्षेत्र के अस्पतालों से अवैध वसूली (रंगदारी) करने जैसे गंभीर आरोप थे। इन मामलों में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। 18 जनवरी को मेजा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।