सहारनपुर आज दिनांक 20.01.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर महोदय द्वारा थाना साइबर क्राइम पर तैनात समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित अनावरण, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने, आमजन को साइबर जागरूकता के प्रति प्रेरित करने तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़