खबर रामदेवरा जैसलमेर
ITN न्यूज चैनल
रिपोर्टर लक्ष्मण राम
भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में सूझबूझ से टली भगदड़
पुलिस कांस्टेबल सुभाष मांजू रामनारायण विश्नोई की सजकता से भगदड़ की स्थिति को किया नियंत्रण
रामदेवरा में माघ शुल्क पक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। *पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह थानाधिकारी खेताराम गोदारा* के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
मेले के दौरान पुलिया नंबर दो पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया था, लेकिन *पुलिस कर्मचारी सुभाष मांजू और रामनारायण विश्नोई* की सूझबूझ व तत्परता से संभावित भगदड़ की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। उनकी सजगता से बड़ा हादसा टल गया।
माघ शुक्ल पक्ष दूज के अवसर पर बाबा रामदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब रामदेवरा पहुंच रहा है।
पुलिया नंबर एक और दो पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को अनुशासित ढंग से लाइनों में लगाकर दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए समाधि समिति द्वारा लोहे की मजबूत अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई गई है।
वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिया नंबर एक व दो पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
इसके साथ ही एक साथ आठ लाइनों में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया तेज और सुरक्षित बनी हुई है।
पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय व्यवस्था को देखकर श्रद्धालु भी खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।