✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला झलमला ग्राम में मोशन फाउंडेशन एवं एपेक्स हॉस्पिटल के तत्वाधान मे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला झलमला ग्राम में आज दिनांक 20/01/2026 दिन मंगलवार को समाज सेवक चंदन ठाकुर के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच, बीपी जांच विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 53 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ।
इस नेत्र जांच शिविर में आए हुए प्रत्येक मरीज का सर्व प्रथम रजिस्ट्रेशन कर उनका बीपी जांच किया गया पाश्चात्य उनका एपेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार
उन्हें नेत्रों में कुछ दवाईयां mankind फार्मास्यूटिकल जैसे ब्रांडेड 👁️ आई ड्रॉप नि: शुल्क वितरण कर उसके उपयोग से किस प्रकार से आपके आंखों की रोशनी एवं समस्या का समाधान होगा इन सभी बातों को विस्तार पूर्वक समझाया गया।
जिन्हें चश्मा की आवश्यकता थी उन्हें उचित दर पे मोशन फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया
समाज सेवक चंदन ठाकुर जी के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन युवा पीढ़ी को रक्तदान करने का महत्व एवं उसके उपयोग किस प्रकार से रक्तदान कर हम अपने और दूसरों की मदद कर सकते है सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट⛑️ भेट किया । इसी प्रकार का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर रक्तदान शिविर समय समय पर अपने ग्राम में करवाने का आश्वासन दिया एवं मोशन फाउंडेशन ,एपेक्स हॉस्पिटल को धन्यवाद प्रकट किए l