राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर बरही नगर में आयोजित
हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक चेतना का भव्य साक्षात्कार देखने को मिला।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर की 12 वी कक्षा की छात्रा रचना साहू ने अपने जोशीले वक्तव्य में हिंदू राष्ट्र का असली मतलब समझाया!
कटनी जिला: के बरही नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता एडवोकेट दीपक शुक्ला ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों में राष्ट्रसेवा और समाज-जागरण का भाव बढ़ाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सनातन एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संघ का शताब्दी वर्ष हिंदू समाज के आत्मबोध, संगठन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का महापर्व है।
हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और समरसता को बढ़ावा देना हैं सम्मेलन में सनातन संस्कृति की रक्षा और इसके प्रसार पर जोर दिया गया।
हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। एडवोकेट दीपक शुक्ला ने पंच परिवर्तन के पंच तत्वों में से किसी एक को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉलेज की छात्रा द्वारा बनाई गई भारत माता की रंगोली और मातृशक्ति की रामायण मंडली द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ आकर्षण का केंद्र रहा।
भारत माता की आरती के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से समरस भोज का आयोजन किया गया।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट

About the Author
Post Views: 12