काशी विद्यापीठ ब्लॉक को बड़ी सौगात, सीएचसी मिसिरपुर में हुआ पहला सीजर आपरेशन।
वाराणसी से
प्रवीण मिश्रा। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।।
गरीबों को मिला लाभ: सीएचसी मिसिरपुर में सुरक्षित सिजेरियन प्रसव।
सीएमओ की पहल से सीएचसी मिसिरपुर में सफल सिजेरियन डिलीवरी।
मां-बच्ची सुरक्षित, सीएचसी मिसिरपुर में पहली बार हुआ सिजेरियन प्रसव।
वाराणसी, 23 जनवरी 2026 काशी विद्यापीठ विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद सिजेरियन प्रसव सेवाओं की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में रात्रि वृहस्पतिवार को केंद्र पर पहला सफल सिजेरियन प्रसव संपन्न कराया गया। इसकी जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ रामबली सिंह ने दी। खुशीपुर निवासी श्रीमती आशा यादव प्रसव पीड़ा के साथ सीएचसी मिसिरपुर पहुंचीं। महिला चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्स द्वारा जांच के उपरांत उन्हें भर्ती किया गया। बच्चेदानी का मुंह न खुलने, प्रसव पीड़ा बढ़ने तथा भ्रूण की धड़कन कम होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ नर्स द्वारा सूचना दिए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक ने तत्काल सिजेरियन प्रसव की तैयारी के निर्देश दिए। एनेस्थेटिस्ट डॉ. निकुंज कुमार वर्मा, सर्जन डॉ. मृणालिनी सिंह एवं डॉ. अनीता क्षेत्रपाल को बुलाया गया। स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सीय तैयारियां पूर्ण की गईं। सफल ऑपरेशन के माध्यम से एक स्वस्थ बालिका का जन्म हुआ। उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबुज गुप्ता द्वारा नवजात को तुरंत रेडिएंट वार्मर पर लेकर परीक्षण किया गया। बच्ची पूर्णतः स्वस्थ पाई गई। वर्तमान में मां एवं बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामबली सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद की प्रेरणा एवं सहयोग से सीएचसी मिसिरपुर को सर्जन एवं एनेस्थीसिया सेवाओं की सौगात मिली है। इससे काशी विद्यापीठ ब्लॉक के लोगों को सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। सीएमओ ने जन सामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हुए चिकित्सा कर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है।।

About the Author
Post Views: 20
Related posts:
- सहारनपुर ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल स्थिति पर ट्रांसपोर्टरों का आक्रोश, जिम्मेदारी के सवाल पर उलझन बरकरार
- अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव जी ने भी बच्चों के साथ वृद्धा आश्रम में सेवा की बुजुर्ग भी विद्यार्थियों को अपने बीच में देखकर प्रसन्न
- “मंदिर के दान” से मुजफ्फरनगर पुलिस की वसूली
- भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुड टच-बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित