थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत कैरेटलाइन डायमंड/ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी की गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है- जांच में सामने आया कि संबंधित चौकी प्रभारी एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता और उदासीनता बरती गई- इस गंभीर चूक को बर्दाश्त न करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है!
घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस द्वारा 05 विशेष टीमों का गठन किया गया है- जो तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच में जुटी हैं- क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए हर पहलू पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़