पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव
चिचोली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मलाजपुर में गुरु साहब बाबा का मेला लगा हुआ इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं बसंत पंचमी के दिन मेले में मोटरसाइकिल से सह परिवार सहित गुरुसाहब बाबा मेला देखने गए निवारी निवासी संजय यादव की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्सक्रमांक एमपी 48 एमजेड 2742 को मेले में खड़ी कर मेला घूमने चले गए वापस आकर देखा तो गाड़ी खड़ी नहीं मिली तत्काल मेला कमेटी से संपर्क कर एलाउंसमेंट करवाया गया लेकिन गाड़ी नहीं मिल पाई फिर पीड़ित परिवार ने चिचोली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई पीड़ित परिवार का कहना है हमारी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब है और इस बीच गाड़ी का चोरी हो जाना हमारे लिए चिंता का विषय है पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि चोरी हुई गाड़ी का जल्द पता लगे एवं आरोपी पर कार्रवाई करे