स्थानीय थाना अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम को एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 38 वर्षीय मुंशी यादव पुत्र बालरूप यादव ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तब तक उनकी जान जा चुकी थी। यह हृदयविदारक घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए शोक का विषय बन गई है।
परिजनों के अनुसार मुंशी यादव परिवार का एकमात्र सहारा थे।अचानक हुई इस घटना से उनकी चार बेटियां अब अनाथ के समान हो गई हैं।हालांकि एक पुत्री विवाहित है जबकि तीन पुत्रियां अविवाहित है ।उनकी पत्नी का भी बीते दो वर्ष पूर्व निधन हो गया है ।घटना की सूचना मिलते ही थाना दुद्धी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का विधिवत पंचनामा किया और आवश्यक साक्ष्य संग्रहित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस अब गहन जांच कर रही है ताकि पीछे छिपे अज्ञात कारण का पता लगाया जा सके।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव जैसे कारणों से लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)