बसंत पंचमी पर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई। दो दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद आज रविवार को डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नाचते-गाते जुलूस में शामिल हुए।
दो दिवसीय पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह विदाई समारोह में विद्वानों ने मंत्रोच्चार से स्तुति की, हवन-पूजन हुआ और गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सायं चार बजे महावीर जी गली काली मंदिर रोड रामनगर खजुरी आदि से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। ‘मां सरस्वती की जय’ के उद्घोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। आयोजकों ने प्रसाद व खिचड़ी वितरित की। जुलूस शिवाजी तालाब पहुंचा, जहां मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का भावुक विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गलतियों की क्षमा मांगी और अगले वर्ष माता से जल्द लौटने का आग्रह किया।
सुरक्षा व्यवस्था में कस्बा इंचार्ज हरिकेश सिंह पुलिस जवान तैनात रहे। मां सरस्वती पूजा समिति के यजमान विकास कुमार कन्हैया लाल ,पुनीत, एडवोकेट आदित्य जायसवाल, अनुराग ,शनि कश्यप, शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रशांत, अंशुल, पुलकित, कार्तिक, पृथ्वी जायसवाल, रिशु, महेंद्र कुमार, रोहित अग्रहरि, विवेक सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल रहे।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)