थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर स्थित द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने दिल्ली से आए प्रथम वर्ष के एक छात्र की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह मृतक के परिजन कॉलेज पहुंचे लेकिन वहां से सभी जिम्मेदार स्टाफ देर रात से ही गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सहारनपुर भिजवा दिया था, जहां अग्रिम कार्रवाई शुरू की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस चौकन्ना है, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़