ब्यूरो चीफ सुंदरलाल
कसौली उपमंडल के जुब्बड़ गांव में नेहरू युवा क्लब जुब्बड़ द्वारा वीएमएच मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 26 जनवरी को जुब्बड़ के पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड में किया गया।
इस प्रतियोगिता में कसौली क्षेत्र के युवाओं के बीच में अपनी पहचान बना चुके लोकप्रिय और उभरते हुए युवा नेता और हिमाचल पदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के वाइस चेयरमैन दिग्विजय कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का क्लब के सदस्यों द्वारा शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य में पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड में युवा नेता दिग्विजय कश्यप ने समस्त क्लब, खिलाड़ियों के साथ ध्वजारोहण किया, युवा नेता दिग्विजय कश्यप अपने संबोधन में आयोजकों को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिताओं के जरिए ही ग्रामीण क्षेत्र के युवा आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं खिलाड़ी में अनुशासन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वे चिट्टा व अन्य नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने आयोजक समिति को अपनी तरफ से 11000 रुपए की राशि भेंट की।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला खजरेट और जुब्बड़ जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें जुब्बड़ जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाएं। इसमें जुब्बड़ जूनियर की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 रनों से जीत अपने नाम की।
आयोजक समिति के सदस्य मोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने व अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 32 टीमें भाग ले रही है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य हरीश,भरत, रिंकू, भानू, राहुल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।