पुलिस की तीसरी आँख के नीचे चल रहा अंधविश्वास का धंधा
थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका ताजा उदाहरण बुढ़ाखेड़ा में देखने को मिल रहा है। यहाँ एक महिला द्वारा ‘ओपरी पराई’ और ‘बीमारी’ हटाने के नाम पर भोले-भले ग्रामीणों को ठगने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो डराकर ऐंठे जा रहे हैं पैसे स्थानीय ग्रामीणों (नाम न छापने की शर्त पर) ने बताया कि उक्त महिला लोगों को गंभीर बीमारी या अनहोनी का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाती है। झाड़-फूंक के नाम पर वह न केवल मोटी रकम वसूल रही है, बल्कि दुआ के नाम पर कीमती सामान की भी मांग करती है।
स्वास्थ्य से खिलवाड़
चिंताजनक बात यह है कि बीमार लोग अस्पताल जाने के बजाय इस झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय जागरूक युवाओं का कहना है कि प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लुटने से बचाया जा सके।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे ढोंगी तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और गाँव में जागरूकता अभियान चलाया जाए। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़