जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
गणतंत्र दिवस पर टीकमगढ़ में गूँजा नगर पालिका का नाम सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और डूडा टीम सम्मानित 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह टीकमगढ़ जिले के लिए उपलब्धियों भरा रहा। स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गरिमामय मुख्य समारोह के दौरान जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिले के उन कर्मठ योद्धाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने शासकीय योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में मिसाल पेश की है। इस कड़ी में नगर पालिका टीकमगढ़ के सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले में प्रथम स्थान का गौरव प्राप्त हुआ। लक्ष्य से आगे बढ़कर किया कार्य नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के तहत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण और ऋण वितरण सुनिश्चित किया। कलेक्टर ने श्री भदौरिया की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र सौंपा। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नगर पालिका की पूरी टीम के सेवा-समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। सांस्कृतिक पटल पर भी छाई ‘डूडा’ की टीम।प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और परेड के मोर्चे पर भी नगरीय निकाय की सक्रियता दिखी। परियोजना अधिकारी (डूडा) की टीम ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डूडा विभाग को जिले में तृतीय स्थान से नवाजा गया।
इनका कहना है -“यह सम्मान नगर पालिका के हर उस कर्मचारी का है जिसने दिन-रात मेहनत कर स्वनिधि योजना को सफल बनाया। हमारा लक्ष्य टीकमगढ़ को विकास के हर मानक पर नंबर-1 बनाना है।”
ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ टीकमगढ़