खबर क्षेत्र बबेरू अंतर्गत रयान गांव का है जहां पर 8 दिन से चल रहे चल रहे कैनवस गेंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच खेला गया जिसमें रसूलपुर बनाम कुमेढा सानी के बीच खेला गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए गेंद फेंक कर खेल की शुरुआत की बता दे की दोनों टीमों के कप्तान के बीच टास करवाया गया जिसमें टास विजेता कुमेंढा ने टास जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया जिस पर कुमेंढा सानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें कुमेढा के बल्लेबाज बबलू ने 61 रन व रितेश ने 62 रन और पुष्पा भाऊ 21 रनों का योगदान दिया जिसमें रसूलपुर के बल्लेबाज 11 ओवर में 74 रन बनाकर रसूलपुर की टीम ऑल आउट हो गई कुमेंढा टीम की तरफ से पुष्पा भाऊ ने पांच विकेट व जोंन्टी ने चार विकेट झटके वहीं पर मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व 31000 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 15000 हजार रुपए देकर सम्मानित किया मैन ऑफ द मैच पुष्पाभाऊ और मैन ऑफ द सिरीज़ सौरभ सिंह को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान राम लखन यादव, श्रीराम यादव, रयान प्रधान, रामबाबू यादव, सुनील सिंह राजवीर सिंह हरिओम यादव अमन शिवहरे महेश यादव सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिसमें कमेंटेटर कुलबीर सिंह शिवदीप सिंह विनय सिंह और एंपायर की भूमिका में राजवीर सिंह अमन सिंह शिवहरे ने भूमिका निभाई ।
बांदा संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट