सहारनपुर
नगर निगम सहारनपुर के जन्म मृत्यु विभाग का हुआ बुरा हाल,स्टेट बैंक मिशन कंपाउंड निवासी के बेटे का पूर्व में बने जन्म प्रमाण पत्र को इंग्लिश मैं बनवाने के लिए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और सीनियर पत्रकार को लिपिक ने बताया कि उस एंट्री का पेज ही नहीं है मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह से शिकायत के बाद एंट्री भी मिल गई सर्टिफिकेट भी बन गया पार्षद मंसूर बदर ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह को पत्र लिख कड़ी कार्यवाही और जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरलीकरण के लिए लिखा बोले मंसूर अगर नहीं हुआ सुधार तो पार्षदों के साथ दरी बिछाने में भी नहीं करेंगे गुरेज!
नगर निगम सहारनपुर के जन्म मृत्यु विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है ताजा मामला स्टेट बैंक मिशन कंपाउंड निवासी दिनेश जैन के पुत्र अतिशेय जैन के पूर्व में बने जन्म प्रमाण पत्र को इंग्लिश में करवाने का था दिनेश जैन,सीनियर पत्रकार राजेश जैन और पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के बड़े भाई मसूद बदर के मित्र है उन्होंने पार्षद मंसूर बदर को इस सर्टिफिकेट को इंग्लिश में बनवाने को दिया था राजेश जैन ने भी अपने कर्मचारी को निगम में इस कार्य के लिए भेजा था, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र लिपिक ने पार्षद मंसूर बदर को बताया कि एंट्री का पेज ही फटा है पार्षद मंसूर बदर ने प्रश्न किया कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है??निगम अपने दस्तावेजों की खुद देखभाल करता है अब दोबारा न्याय सिरे से जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया को क्यों किया जाएगा जबिक जैन परिवार के पास निगम का पूर्व का बना जन्म प्रमाण पत्र है पार्षद मंसूर बदर ने सारी स्थिति को मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह को बताई और कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो पार्षदों के साथ दरी बिछाने में भी गुरेज नहीं किया जाएगा मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद लिपिक का पार्षद मंसूर बदर के पास फोन आया कि एंट्री मिल गई पहले पेज फटा बताया गया फिर एंट्री भी मिल गई?? पार्षद मंसूर बदर ने पत्र के माध्यम से मेयर से मांग की कि इस प्रकार के फटे पन्नों के पिछले 10वर्षों के विषय में उनको अवगत करवाया जाए और संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो और जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया के सरलीकरण को करवाया जाए जिससे नगर और 32 गांवो के लोगों को राहत मिल सके!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़