सहारनपुर
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी व्यापारी प्रीतम सिंह (52) ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था, जिसे लेकर कोई विवाद चल रहा था।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रीतम सिंह अंबाला रोड पर बैटरी और ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। परिजनों के मुताबिक, प्रीतम घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने और फोन का जवाब नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर आधा बंद था। अंदर प्रीतम सिंह फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया क्षेत्राधिकार प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस को मेडिग्राम हॉस्पिटल, सहारनपुर द्वारा प्रीतम निवासी सुभाष नगर थाना कुतुबशेर की मृत्यु हो जाने की सूचना दी गई, तत्पश्चात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। प्रारम्भिक जांच में यह प्रकाश में आया कि मृतक द्वारा अम्बाला रोड़ स्थित अपनी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली गई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी|
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़