सहारनपुर बिहारी गढ़
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गणेशपुर के समीप सड़क के बीचों-बीच खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूटी टकरा जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर शाम उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली खराब होकर नेशनल हाईवे पर खड़ी थी। मृतकों की पहचान अभिमन्यु पुत्र भूपेंद्र (21 वर्ष) और दीपक (लगभग 25 वर्ष), निवासी हसनपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक कैटरिंग का काम करते थे और देहरादून में काम समाप्त कर स्कूटी से सहारनपुर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में कोई चेतावनी संकेत या लाइट नहीं लगी थी, जिससे स्कूटी सवार युवक उसे देख नहीं पाए और तेज रफ्तार में ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस। तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़