दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
विकास खंड के नगवां गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर धूमधाम से मेले व आदिवासी महासम्मेलन का आगाज सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुमनाम स्वराजियों को इतिहास के सुनहरे पन्नों में स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
बीते वर्ष स्थापित स्मृति स्तंभ पर पूजन के बाद सांसद ने ऐलान किया कि आदिवासी समाज के उत्थान में कोई कमी नहीं रहेगी। अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने की। उन्होंने गर्व से कहा कि हमने हर आदिवासी को आवास का हक दिलाया, जो किसी सरकार ने पहले नहीं किया। मुख्यमंत्री की योजनाओं से आदिवासी कल्याण को नई गति मिली है।
ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड समेत अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। ग्राम स्वराज समिति संयोजक महेशानंद के नेतृत्व में दो दशक से यह मेला गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को न्याय दिलाने का मंच बन रहा है। आयोजक ने आदिवासियों से बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया और सभी को धन्यवाद दिया।
मंच पर स्वराजियों की संतानों व अभियानकारियों को अंगवस्त्राम से सम्मानित किया गया।समापन पर गांधी प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महेशानंद ,देवनारायण खरवार,श्रवण सिंह गोंड़,रामेश्वर राय,राजेंद्र गवाहा ,प्रेमशंकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन हरिकिशुन खरवार ने किया।