सहारनपुर
थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान पकड़ा बड़े अपराधिक इतिहास वाला स्मेक तस्कर,13 ग्राम अवैध स्मेक बरामद इस नशा तस्कर गुफरान उर्फ सुस्सी की गिरफ्तारी ने यह जरूर साबित कर दिया,कि जो भी नशे के अवैध कारोबार से लोगों के जीवन/स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा उसकी जगह केवल जेल की सलाखें ही है, थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए आबकारी अधिनियम मामले के एक शातिर वारंटी को किया गिरफतार, थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक बड़े अपराधिक इतिहास वाला चाकू धारी बदमाश गिरफतार,नाजायज चाकू भी हुआ बरामद, इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम की एक और बड़ी कार्रवाई,कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलो के फर्जी बिल बनाकर बेचने वाला वांछित गिरफ्तार, थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा की पुलिस व राजस्व टीम का खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार,ओवरलोड कोरसेन्ट से भरा डंपर सीज, थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम का (ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते स्मेक तस्कर पर कड़ा प्रहार,1 करोड़ 40 हजार रूपए की अवैध स्मेक बरामद, इंस्पेक्टर गंगौह संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने घेराबंदी के दौरान पकड़ा एक बड़ा नशा कारोबारी,502 ग्राम अवैध स्मेक बरामद, महिला थाना प्रभारी कुसुम भाटी की मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक मनचला युवक महिलाओं/युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, इस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/DIG आशीष तिवारी,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में नशा तस्करो एवम छोटे/बड़े अपराधियो ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करने वाले *थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोहताश कुमार एवम महिला उपनिरीक्षक माधुरी शर्मा ने आज अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ *(ऑपरेशन सवेरा)* अभियान के चलते एक स्मेक तस्कर पर जोरदार एवम तगड़ा प्रहार करते हुए चैकिंग के दौरान गांव दुमझेडा से नल्हेडा की और जाने वाले रास्ते से एक स्मेक तस्कर को उस समय पकड़ा,जब यह नशा कारोबारी गुफरान उर्फ सुस्सी पुत्र इरफान निवासी ग्राम दुमझेडा चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही तेजी के साथ उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ,लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए घेराबंदी करते हुए धर दबोचा।जिसके पास 13 ग्राम अवैध स्मेक देख पुलिस टीम के भी होश उड़ गए।जिसके पास मौके से 13 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।पकड़ा गया यह स्मेक तस्कर गुफरान उर्फ सुस्सी पहले भी धारा 8/20/21/29 व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।और यही नहीं जिस पर 2/3 गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस टीम ने इस नशा तस्कर को पकड़कर यह जरूर साबित कर दिया,कि जो भी नशा कारोबारी कानून से ऊपर होकर नशे का अवैध काला कारोबार कर लोगों के जीवन/स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा,उसकी जगह केवल जेल की सलाखें ही है।इसके अलावा *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए आबकारी अधिनियम मामले के एक शातिर वारंटी अवनीश पुत्र सोम्मा निवासी कस्बा चिलकाना को किया गिरफतार।और यही नहीं थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेश चंद ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान शाकम्भरी रोड से शाबदीपुर की और जाने वाले रास्ते से एक चाकू धारी बदमाश चांद पुत्र सल्लू निवासी इन्द्रा कालोनी कस्बा बेहट को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।पकड़ा गया यह चाकू धारी बदमाश चांद पहले भी आबकारी अधिनियम एवम आर्म्स एक्ट सहित 5 मामलों में जेल जा चुका है।इसके अलावा इंस्पेक्टर बेहट सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक पंकज गोतम एवम अमित यादव ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलों के फर्जी बिल बनाकर बेचने वाले को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इस तरह जालसाजी कर उक्त अभियुक्त पप्पू राम शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा पुत्र मायाराम शर्मा निवासी ग्राम मठियाना थाना चकराता देहरादून उत्तराखंड फरार था,जिसे इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम ने उक्त अभियुक्त पप्पू राम शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा को डाक पत्थर बैराज स्टेडियम विकास नगर जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया।आपको बता दें,कि इस अभियुक्त की गिरफ्तारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी के दिशा निर्देश पर की गई।इसके अलावा *थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान ओवरलोड कोसेन्ट से भरे एक डंपर को सीज किया गया।इस मामले में *थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा* ने बताया,कि पकड़े डंपर स्वामी के पास कोई भी वैध प्रपत्र नहीं मिला,जिस कारण इस डंपर को हमें सीज करना पड़ा।जबकि *थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम अतुल कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते बड़ी सफलता हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान गंगौह बाईपास मार्ग स्थित विधार्थी तिराहे से एक बड़े नशा तस्कर साहिब पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम घाटमपुर को एक करोड़ 40 हजार रूपए की अवैध स्मेक के साथ उस समय पकडा,जब यह नशा कारोबारी चेकिंग करती पुलिस टीम की आंखों में धूल झोंकता हुआ,विधार्थी तिराहे से तेजी के साथ चलने लगा,लेकिन,साहसिक पुलिस टीम ने शक के आधार पर जैसे ही घेराबंदी करते हुए इसे रोककर इसकी जमा तलाशी ली,तो इसकी जेब में बेइंतहा अवैध स्मेक देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।पकड़े गए इस बड़े स्मेक तस्कर के पास मौके से 502 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।इससे पहले भी सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार जाने कितने नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज चुके हैं।जिसकी जानकारी एक बाइट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी गंगौह अशोक कुमार सिसोदिया ने भी दी।इसके अलावा महिला थाना प्रभारी कुसुम भाटी की मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कुमुद रानी ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ गस्त/चैकिंग के दौरान आती जाती महिलाओं/युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने एक मनचले युवक राशिद उर्फ पप्पू रियासत निवासी जनकनगर थाना जनकपुरी को किया गिरफतार।पता चला है,कि इस मनचले युवक की पुलिस टीम को लगातार महिलाओं/युवतियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायते मिल रही थी,जिसे साहसिक मिशन शक्ति टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हिमांशुगर्ग
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़