कैमोर//राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालयीन इकाई कैमोर के तत्वाधान में रविवार 1 फरवरी की शाम झंडा स्तंभ परिसर में भारत माता की सामूहिक आरती का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे हुई, जिसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने पूरे जोश और उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर युवा, बच्चे, नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह आयोजन प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे निरंतर समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया जा सके और युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय संस्कारों से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत माता के प्रति श्रद्धा, एकता एवं देशप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक और सराहनीय प्रयास बताया।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट