कसौली के साथ लगती ग्राम पंचायत जंगेशु के ग्राम शिलुकला में राम प्रताप ठाकुर के निवास पर श्रीमद्भागवत कथा 30 जनवरी से प्रारंभ हुई हैं । श्रीमदभागवत कथा के 4 दिन कथा वाचक आचार्य विक्रांत शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से कथा के अमृत प्रवचनों से अमृतपान करवाया । सोमवार को चल रही श्रीमद्भागवत के चौथे दिन न केवल इलाके के बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों से भारी संख्या में लोगो ने कथा के प्रवचनों का अमृतपान किया । इस अवसर पर कसौली विधानसभा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे । सांय काल में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन आयोजित हुआ ।यह भागवत 30 जनवरी से 6 फ़रवरी तक चलेगी 6 फ़रवरी को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक मूल पाठ व 9 बजे से 11 बजे हवन तथा 11,30 पूर्ण आहुति होगी इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक कथा प्रवचन कार्यक्रम होगा 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया ।