दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर दुद्धी महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीओ ने सभी से त्योहार को शांति से मनाने की अपील की।
मुस्लिम समुदाय के एड०सैफुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि इस रात लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए मरहुमों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ते हैं और दुआएं मांगते हैं। उन्होंने पर्व की परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडीओ सैफुल्लाह, फत्तेह मोहम्मद खान (सदर आखाड़ा कमेटी), कलीमुल्लाह खान, शाबिर अली, फकरुद्दीन अंसारी (प्रधान, निमियाडीह), शाहिद सभासद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसआई कुंवर सिंह, कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, श्याम जी सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।