सहारनपुर मिर्जापुर
संत शिरोमणि रविदास शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गांव शेरपुर पेलो में डीजे वाहन से उतरते समय एक डीजे ऑपरेटर अचानक गिर गया। इसी दौरान वाहन का टायर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के समय पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी। हादसा होते ही पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही दुर्घटना में शामिल डीजे वाहन को भी अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गांव भूरी बांस थाना नकुड के रूप में हुई हैऔर अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़