गागलहेड़ी/सहारनपुर
मृतक की पहचान मीरपुर मोहनपुर निवासी 27 वर्षीय अशरफ के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के अनुसार अशरफ गांव कोटा के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला था, उसके सिर में गहरी चोट थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि अशरफ अपने पड़ोसी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, लेकिन घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है और परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़